पानीपत में युवक ने फैक्ट्री गोदाम में फांसी लगाकर दी जान

पानीपत, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा के पानीपत के पुराने औद्योगिक थाना क्षेत्र में युवक ने फैक्ट्री के गोदाम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही फैक्ट्री कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना पुराना औद्योगिक से तुरंत पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।

पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के अशोक कुमार के रूप में हुई है। उन्हाेंने बताया कि अशोक कुमार गंगाराम कॉलोनी, पानीपत में किराए के मकान में रहता था। फैक्ट्री कर्मचारियों ने कहा कि वह नियमित तौर पर काम पर आता था। उसने गोदाम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की शादी हो चुकी थी और उसकी पत्नी एवं दो बच्चे हैं। पुलिस ने परिवार वालों को सूचित कर दिया है। परिवार के आने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles