Home Haryana पानीपत में कई घंटे देरी से आ रही रेलगाड़ियों से यात्रियों की...

पानीपत में कई घंटे देरी से आ रही रेलगाड़ियों से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी

0
पानीपत में ट्रेन की देरी

पानीपत, वायरल सच (ब्यूरो) : पानीपत में दिपावली व छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों को ट्रेनों की लेट लतीफी से परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। पानीपत में इन दिनों कई रेलगाड़ियां घंटों की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर यात्रा पूरी करने की उम्मीद लेकर स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को रेलगाड़ी समय पर न आने के कारण घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, ट्रेनों की देरी का कारण त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण तकनीकी और परिचालन संबंधी दिक्कतें भी आ रही हैं।

कई मार्गों पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के संचालन और भीड़ के चलते सिग्नलिंग में देरी हो रही है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की शुरुआत ने भी ट्रेनों की समय पालन व्यवस्था को प्रभावित किया है। दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, पटना, मुंबई, कोलकाता और चंडीगढ़ रूट की कई प्रमुख ट्रेनें औसतन दो से पांच घंटे की देरी से चल रही हैं। यहां तक कि तेज गति और समय की पाबंदी के लिए मशहूर वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेनें भी समय से पीछे चल रही हैं।

अंबाला डिवीजन के सीनियर डीसीएम नवीन कुमार ने कहा है कि त्याैहारों के दौरान बढ़े दबाव को संभालने के लिए अतिरिक्त स्टाफ और तकनीकी टीमों को लगाया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की वास्तविक स्थिति जानने के लिए रेलवे ऐप या वेबसाइट पर अपडेट चेक करें।

शुक्रवार को सचखंड एक्सप्रेस 30 मिनट लेट रही, जबकि अमृतसर-दिल्ली एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से अपने गंतव्य की ओर बढ़ी। पुराणिया कोर्ट जन सेवा एक्सप्रेस करीब तीन घंटे की देरी से चल रही है। मालवा एक्सप्रेस भी एक घंटे लेट है, वहीं अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस आठ घंटे की भारी देरी से चल रही है।

स्टेशन अधीक्षक रमेश चंद के अनुसार, त्योहारी सीजन के कारण बढ़ी भीड़ तथा ट्रैक पर बढ़ते ट्रैफिक और रूट डायवर्जन के चलते कई ट्रेनों के समय पर असर पड़ा है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version