Home Haryana पानीपत में टोल के पास रोडवेज बस के खंभे से टकराई, 15...

पानीपत में टोल के पास रोडवेज बस के खंभे से टकराई, 15 यात्री घायल

0
पानीपत में खंभे से टकराई रोडवेज बस

पानीपत, वायरल सच (ब्यूरो) : पानीपत में डाहर टोल प्लाजा के पास यात्रियों से भरी हरियाणा रोडवेज की बस एक खंभे से जा टकराई। जिससे बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना में घायल यात्रियों को एनसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह घटना पानीपत के पास हुई, जब बस चंडीगढ़ से रोहतक जा रही थी। मामले की सूचना मेडिकल कॉलेज स्टाफ द्वारा पुलिस को दी गई है।

जानकारी के अनुसार रोहतक डिपो की बस तेज रफ्तार में थी। टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर ड्राइवर बस को नियंत्रित नहीं कर सका, जिससे बस खंभे से जा टकराई। यात्रियों ने बताया कि बस की गति बहुत अधिक थी और टोल के नजदीक आने पर भी ड्राइवर ने रफ्तार कम नहीं की। टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

टोल कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बस से बाहर निकाला। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से एनसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। घायलों की पहचान नायरा (2 वर्ष, पुत्री देवेंद्र कुमार), सतवंती (पत्नी कृष्ण कुमार), अनु (पत्नी साहिल), बेबी वंशिका (पुत्री साहिल), शौर्य (पुत्र साहिल), महेश (पुत्र रामचंद्र), पूनम (पुत्री जयभगवान), अनु (पत्नी साहिल), सुशील कुमार (पुत्र आनंद कुमार), कृष्ण कुमार (पुत्र रामेश्वर), सुमित्रा (पत्नी रामेश्वर), कमलेश (पत्नी रमेश कुमार), नेहा (पुत्री दिलबाग), विकास (पुत्र राम अवतार) और फूलपति (पत्नी मदन सिंह) के रूप में हुई है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर यातायात को सुचारू बनाया।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version