Home Haryana पानीपत प्रेम विवाह पत्नी फरार मामला: प्रेमी संग भागी

पानीपत प्रेम विवाह पत्नी फरार मामला: प्रेमी संग भागी

0
पानीपत प्रेम विवाह पत्नी फरार मामला

पानीपत, वायरल सच (ब्यूरो): हरियाणा के पानीपत जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह के दो साल बाद ही पत्नी अपने नए प्रेमी के साथ फरार हो गई। यह मामला पानीपत के इसराना थाना क्षेत्र का है, जहां पति की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी और अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो साल पहले गुरुग्राम की युवती से किया था प्रेम विवाह
शिकायतकर्ता युवक ने पुलिस को बताया कि वह पानीपत के एक गांव में रहता है और दो साल पहले गुरुग्राम की रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से दोनों गांव में साथ ही रह रहे थे। युवक का दावा है कि उसकी पत्नी रविवार को बिना किसी को बताए घर से अचानक गायब हो गई।

काफी तलाश के बाद खुला राज
पति ने बताया कि जब पत्नी नहीं मिली तो उन्होंने उसकी हर संभव जगह तलाश की। यहां तक कि ससुराल यानी युवती के मायके में भी पता किया गया, लेकिन वहां से भी कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी को गांव कुराना निवासी सागर नाम का युवक बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है।

पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश जारी
पति ने आरोप लगाया कि सागर उसकी पत्नी को शादी की नीयत से भगाकर ले गया है। इसराना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर सागर और महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version