Home Haryana पानीपत: दो माह से लापता युवक का सुराग नहीं, एसपी से मिला...

पानीपत: दो माह से लापता युवक का सुराग नहीं, एसपी से मिला परिवार

0
पानीपत लापता युवक यशान की तलाश और पुलिस जांच

पानीपत, वायरल सच (ब्यूरो) : पानीपत की शांति नगर कॉलोनी निवासी युवक दो माह से लापता है। युवक के परिजनों ने अब पानीपत पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की गहन जांच कर जल्द कार्रवाई की मांग की है। परिवार ने उसके दोस्तों पर उसकी जानकारी हाेने का आरोप लगाया है। शामली निवासी आदिल ने बताया कि उसका छोटा भाई यशान शांति नगर कॉलोनी में रहकर एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। लगभग दो माह पहले से यशान अचानक लापता हो गया है। परिवार ने कई बार फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की। अभी तक कोई सुराग नहीं लगा।

इसके बाद बुधवार को परिजन पानीपत माॅडल टाउन थाने पहुंचे और यशान को बरामद करने की मांग के साथ गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। आदिल ने बताया कि यशान परिवार का सहारा था और नौकरी करके घर का खर्च चलाता था। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ किराये पर रहता था। अब वह दोस्त भी सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। परिवार का शक है कि यशान के साथ कोई अनहोनी हुई हो सकती है या किसी ने उसे बहला-फुसलाकर कहीं भेज दिया हो। उसके बाद परिवार के लोग पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच कर युवक को खोजने की मांग की। माॅडल टाउन थाना प्रभारी जगमहेंद्र ने बताया कि युवक का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version