Home Haryana पानीपत में युवक ने अपने दोस्त के गले पर किया चाकू से...

पानीपत में युवक ने अपने दोस्त के गले पर किया चाकू से प्रहार, हालत गंभीर

0
पानीपत में युवक पर चाकू से हमला

पानीपत, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा के पानीपत में गुरुवार की रात दो दोस्तों में हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना अर्जुन नगर की है। दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपित ने चाकू से गले पर वार कर कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो कर वही गिर पड़ा।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक को सिविल अस्पताल पानीपत पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने के चलते उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल के लिए रेफर कर दिया।

सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि घायल युवक अर्जुन नगर निवासी अभिजीत पुत्र सीताराम है। उसके गले में चाकू से गहरी चोट आई है। डॉक्टरों ने कहा कि समय पर उपचार मिलने के बाद भी उसकी जान को खतरा बना हुआ है। इसलिए घायल युवक को कल्पना चावला हॉस्पिटल करनाल भेज दिया गया है। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक आपस में दोस्त थे और किसी व्यक्तिगत बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

फिलहाल घायल को करनाल रेफर कर दिया गया है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही घायल की स्थिति में सुधार होगा तो उससे पूछताछ कर पूरी घटना की जानकारी ली जाएगी, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version