Home Haryana पलवल में 24 वर्षीय युवक की मौत: हाईवे पार करते समय ट्रक...

पलवल में 24 वर्षीय युवक की मौत: हाईवे पार करते समय ट्रक की टक्कर, चालक वाहन सहित फरार

0
पलवल हाईवे सड़क हादसा

पलवल, वायरल सच (ब्यूरो) : राष्ट्रीय राजमार्ग -19 पर तुमसरा गांव के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपित ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे की है। तुमसरा गांव निवासी निखिल रात के समय नेशनल हाईवे-19 को पैदल पार कर रहा था। उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि निखिल उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत घायल निखिल को पलवल के जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के पिता देवेंद्र अस्पताल पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मुंडकटी थाना पुलिस ने देवेंद्र की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपित चालक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version