पलवल में सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के दौरान छज्जा गिरा, 6 श्रद्धालु घायल

पलवल, वायरल सच (ब्यूरो) : राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर अगवानपुर गांव के निकट देर रात सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के दौरान एक दुकान का छज्जा गिरने से छह श्रद्धालु घायल हो गए। भारी भीड़ के दबाव से छज्जा ढह गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात एक दुकान के पास अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया। इस दौरान कुछ श्रद्धालु संतों के दर्शन के लिए आगे बढ़ने लगे, तभी पीछे से आई भीड़ के धक्के से लोग जमीन पर गिर पड़े। अफरा-तफरी के माहौल में किसी को संभलने का मौका नहीं मिला और कई श्रद्धालु घायल हो गए। पदयात्रा में मित्रों निवासी अमरचंद शर्मा,अगवानपुर निवासी विष्णु उनकी पत्नी शकुंतला, हरिचंद, पुलकित सहित अन्य घायल है। नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि घायलों को सांस लेने में दिक्कत और शरीर पर चोटें आई हैं।

लाल किला इलाके के पास हुए बड़े धमाके के बाद प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए यात्रा स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। विशेष रूप से ठहराव स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, भीड़ में धक्का-मुक्की न करें और यात्रा के दौरान सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles