पलवल में 28 अगस्त से राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप, 26 राज्यों के 600 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

पलवल, वायरल सच (ब्यूरो) : पलवल के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में 28 से 31 अगस्त तक 4 दिवसीय नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता सीनियर वर्ग चैंपियनशिप (फास्ट पाइंट) का आयोजन होगा। इसमें 26 से अधिक राज्यों के 600 से ज्यादा पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि ओम कौशिक ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि एक साल के भीतर पलवल में दो राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं होना गर्व की बात है और इसका पूरा श्रेय प्रदेश सरकार में खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून एवं राज्यमंत्री गौरव गौतम को जाता है।

हरिओम कौशिक ने बताया कि नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता सीनियर वर्ग चैंपियनशिप में देश के कोने-कोने से खिलाड़ी आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पलवल के युवाओं के लिए यह प्रतियोगिता जहां आकर्षण का केंद्र बनेगी वही, इससे युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देगी। वहीं यहां के युवाओं को यह प्रतियोगिता अनुशासन का पाठ पढ़ाने का कार्य भी करेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। वहीं हरियाणा के युवा खेलमंत्री गौरव गौतम भी खिलाड़ियाें को आधुनिक उपकरण सहित जरूरी सुविधाएं देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयास से ही पलवल जिला में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का दूसरी बार आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने इस चार दिवसीय प्रतियोगिता के लिए यहां के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, बिहार, झारखंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, व राजस्थान समेत 26 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ी इस नेटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए पलवल आ रहे हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा। इसमें खिलाड़ियाें को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जिला प्रशासन की तरफ से भी सभी जरूरी प्रबंध किए जा रहे है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, खेल विभाग के उप निदेशक राममेहर सिंह व जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह आदि मौजूद रहे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles