Home Haryana पलवल नशा तस्कर गिरफ्तारी: STF ने 10 हजार के इनामी आरोपी को...

पलवल नशा तस्कर गिरफ्तारी: STF ने 10 हजार के इनामी आरोपी को दबोचा

0
पलवल में STF द्वारा 10 हजार के इनामी नशा तस्कर की गिरफ्तारी

पलवल, वायरल सच (ब्यूरो) : पलवल एसटीएफ ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस एक्ट (एनडीपीएस) के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी नशा तस्कर को मध्य प्रदेश से शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी कमल सिंह आगर मालवा जिले के मालनवासा गांव का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2023 में जींद के नरवाना थाना क्षेत्र में कमल सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में आरोपित के लगातार फरार रहने पर सितंबर में एसटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

एसटीएफ टीम ने तकनीकी निगरानी और गहन जांच के आधार पर आरोपी का पता लगाया। साइबर तकनीक की मदद से उसके मध्य प्रदेश स्थित गृह जिले आगर मालवा का लोकेशन मिला। इसके बाद टीम ने दाे अक्टूबर को दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version