Home Haryana पलवल: फायरिंग के आरोप में दो गिरफ्तार, एक दिन के पुलिस रिमांड...

पलवल: फायरिंग के आरोप में दो गिरफ्तार, एक दिन के पुलिस रिमांड पर

0
पलवल फायरिंग

पलवल, वायरल सच (ब्यूरो) : पलवल के गांव मानपुर में हुई फायरिंग की वारदात में सीआईए की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इससे पहले एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर सुधार गृह भेजा जा चुका है।

घटना 4 अगस्त की है। उमेद सिंह के घर के सामने एक कार रुकी। कार से उतरे तीन युवकों ने घर पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर जब उमेद सिंह और उनके परिवार के लोग कमरे से बाहर निकले तो आरोपियों ने उन पर सीधी फायरिंग कर दी।

एक गोली उमेद सिंह के सिर के बगल से निकलकर मकान की दीवार और खिड़की के शीशे में लगी। परिवार के सदस्य तुरंत कमरे के अंदर चले गए। आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

रिमांड पर हथियार और गाड़ी की जाएगी बरामद

मुंडकटी थाने में दर्ज इस मामले की जांच महावीर सिंह को सौंपी गई। जांच टीम ने 11 अगस्त को एक किशोर आरोपी को पकड़ा। उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

सीआईए प्रभारी दीपक गुलिया ने गुरूवार को बताया कि उनकी टीम ने वारदात में शामिल दो और आरोपियों को रसूलपुर चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपी तूहीराम कॉलोनी पलवल के महेश चंद और मीसा गांव के वंश हैं। दोनों से रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल हथियार और गाड़ी बरामद की जाएगी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version