Home Haryana पलवल: बैंक में बुज़ुर्ग की जेब से 50 हज़ार की चोरी, सीसीटीवी...

पलवल: बैंक में बुज़ुर्ग की जेब से 50 हज़ार की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

0
पलवल बैंक चोरी

पलवल, वायरल सच (ब्यूरो) : शहर के एक बैंक में उस समय हड़कंप मच गया जब पेंशन निकालने आए एक बुज़ुर्ग व्यक्ति की जेब से 50 हज़ार रुपये चोरी हो गए। पूरी घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पलवल निवासी हरिसाम शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं। वह पनी पेंशन निकालने के लिए आगरा चौक स्थित एक सरकारी बैंक में पहुंचे थे। उन्होंने काउंटर से 50 हज़ार रुपये निकाले और पासबुक अपडेट कराने के लिए दूसरे काउंटर की लाइन में लग गए। भीड़ ज़्यादा होने के कारण जब वे पासबुक अपडेट करवाने की प्रतीक्षा में खड़े थे, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति पीछे आकर उनसे सट गया। हरिसाम के अनुसार, उस व्यक्ति ने अपने कंधे पर तौलिया डाल रखा था। इसी दौरान उसने बड़ी चालाकी से उनकी जेब से रुपये निकाल लिए और बैंक से बाहर निकल गया।

जब हरिसाम ने कुछ देर बाद अपनी जेब चेक की तो रुपये गायब थे। उन्होंने तुरंत बैंक प्रबंधक को सूचना दी और पुलिस को भी बुलाया। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि भीड़ के दौरान आरोपी ने जेब से पैसे निकालकर तौलिया में दबाए और तेजी से बाहर निकल गया। कैंप थाना पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित हरिसाम की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version