Home Haryana पलवल-अलीगढ़ मार्ग 15 अक्टूबर तक रहेगा बंद, बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज

पलवल-अलीगढ़ मार्ग 15 अक्टूबर तक रहेगा बंद, बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज

0
पलवल अलीगढ़ मार्ग बंद

पलवल, वायरल सच (ब्यूरो) : उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ ने किठवाड़ी चौक के पास पलवल-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने आरओबी(रेलवे ओवरब्रिज) पर चल रहे रोड के निर्माण कार्य को देखते हुए इस आरओबी को दोनों तरफ से पूर्णत: बंद करने के आदेश दिए। उन्होंने इस आरओबी पर 15 अक्टूबर तक निर्माण कार्य पूर्ण होने तक वाहनों का आवागमन बिल्कुल बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं वाहन चालकों को परेशानी न हो, इसको ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्सन की व्यवस्था की गई है। इसके लिए वाहन चालक रसूलपुर चौक और अलावलपुर चौक से होते हुए या केजीपी के रास्ते अलीगढ़ की तरफ आवागमन कर सकते हैं।

उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ ने गुरुवार को पलवल-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने आरओबी पर चल रहे रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान एनएचएआई के अधिकारियों और ठेकेदार ने इस आरओबी पर वाहनों के आवागमन होने से निर्माण कार्य में आ रही परेशानी से अवगत करवाया। उपायुक्त ने निरीक्षण के बाद जिला सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के साथ बैठक कर आरओबी को दोनों ओर से तत्काल प्रभाव से बंद करने और वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए अलीगढ़ की तरफ जाने के लिए रूट डायवर्सन करने का निर्णय लिया। उपायुक्त ने संबंधित एजेंसी और ठेकेदार से इस आरओबी के रोड के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाने के आदेश दिए।

इस पर एजेंसी के अधिकारियों और ठेकेदार ने 15 अक्टूबर तक इसका निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए समय मांगा। इस पर उपायुक्त ने 15 अक्टूबर तक के लिए ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से इससे पूर्णत: बंद करने के आदेश दिए। उपायुक्त ने कहा कि अलीगढ़ की ओर आवागमन करने वाले वाहन चालकों के लिए बेहतर रूट डायवर्सन करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस पर पलवल ट्रैफिक थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि आमजन की सुविधा और ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाए रखने के लिए रूट डायवर्सन की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि पलवल से अलीगढ़ की ओर आवागमन करने के लिए वाहन चालक रसूलपुर चौक और अलावलपुर चौक वाली सड़क का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं कुंडली-गाजियाबाद-पलवल(केजीपी) रोड से भी अलीगढ़ की ओर जाने के लिए वाहन चालक आवागमन कर सकते हैं। उपायुक्त ने आमजन से अलीगढ़ की ओर जाने के लिए प्रशासन की तरफ से किए गए रूट डायवर्सन का प्रयोग करने का आह्वान किया है, ताकि जिले में बेहतर यातायात व्यवस्था बनी रहे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version