Home Gurugram ऑपरेशन ट्रैकडाउन: रोहित गोदारा गैंग के दो शातिर अपराधी काबू

ऑपरेशन ट्रैकडाउन: रोहित गोदारा गैंग के दो शातिर अपराधी काबू

0
ऑपरेशन ट्रैकडाउन

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा पुलिस के ऑपरेशन ट्रैकडाउन अभियान के तहत अपराधियों के विरुद्ध चल रही कार्रवाई के दौरान एसटीएफ गुरुग्राम की टीम ने रोहित गोदारा गैंग के दो सक्रिय सदस्यों – नरेश कुमार और संजय उर्फ संजीव, दोनों निवासी गांव सैदपुर, जिला नारनौल को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित पिछले 11 महीनों से पुलिस गिरफ्त से फरार थे और उन पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित था।

पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि 5 दिसंबर 2024 को नारनौल अदालत परिसर में इन दोनों आरोपियों ने विरोधी गैंग के सदस्य अमित पुत्र सत्यपाल निवासी सुराणी, जिला महेन्द्रगढ़ पर जानलेवा हमला किया था। वारदात के बाद आरोपित लगातार स्थान बदलते रहे और गिरफ्तारी से बचते रहे।

एस.टी.एफ. गुरुग्राम की टीम ने तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचनाओं के आधार पर लगातार ट्रैकिंग करते हुए दिनांक 9 नवंबर को दोनों आरोपिताें को सफलतापूर्वक काबू किया। इसके बाद उन्हें आगामी कानूनी कार्रवाई हेतु एस.टी.एफ. इकाई बहादुरगढ़ के हवाले कर दिया गया।

आरोपित संजय उर्फ संजीव के विरुद्ध लगभग दस तथा आरोपित नरेश कुमार के विरुद्ध चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ संगठित अपराध, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराधों के मामले लंबित हैं।

ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत अब तक कुल 209 खूंखार अपराधियों और 1173 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। केवल 10 नवंबर के दिन ही 48 खूंखार अपराधी और 179 अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए। इन लगातार सफल अभियानों ने प्रदेश में संगठित अपराध के नेटवर्क को बुरी तरह कमजोर किया है और अपराधियों में भय के साथ-साथ आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version