Home India ऑपरेशन सिंधु: ईरान से 1,713 भारतीयों की सुरक्षित वापसी

ऑपरेशन सिंधु: ईरान से 1,713 भारतीयों की सुरक्षित वापसी

0
ऑपरेशन सिंधु फ्लाइट

नई दिल्ली , वायरल सच (ब्यूरो) : ईरान में जारी संघर्ष के बीच भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत अपने नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाने का कार्य लगातार जारी है। रविवार को एक और विशेष फ्लाइट के जरिए 285 भारतीय नागरिक नई दिल्ली पहुंचे, जिससे अब तक कुल 1,713 भारतीयों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

ऑपरेशन सिंधु के तहत माशहद से फ्लाइट, 285 भारतीयों की वापसी


रविवार रात 11:30 बजे, ईरान के माशहद शहर से उड़ान भरने वाली फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों का स्वागत किया। यह ऑपरेशन सिंधु की आठवीं फ्लाइट थी।

विदेश मंत्रालय का आधिकारिक बयान


विदेश मंत्रालय (MEA) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी:

“भारत के बचाव प्रयास जारी हैं। माशहद से आई फ्लाइट से 285 नागरिक नई दिल्ली पहुंचे। अब तक कुल 1,713 भारतीयों को ईरान से निकाला गया है।”

भावुक हुए लौटे नागरिक, जताया सरकार के प्रति आभार


ईरान से लौटे कई भारतीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास का आभार व्यक्त किया। कुछ भावनात्मक प्रतिक्रियाएं:

  • फजल अब्बास (लखनऊ): “पीएम मोदी हम सबको परिवार जैसा मानते हैं। उन्होंने हमें सुरक्षित घर पहुंचाया।”
  • एसएन जैदी: “दूतावास और विदेश मंत्रालय का धन्यवाद करता हूं।”
  • मार्शल: “भारत लौटकर जो सुकून मिला है, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते।”
  • रज़ा: “मोदी सरकार पर भरोसा था, और उन्होंने भरोसा कायम रखा।”

एक दिन में दो फ्लाइट्स से आए 596 भारतीय


रविवार को दो बार विशेष उड़ानों के ज़रिए कुल 596 भारतीयों को स्वदेश लाया गया:

  • दोपहर 4:30 बजे, पहली फ्लाइट 311 नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंची।
  • रात 11:30 बजे, दूसरी फ्लाइट 285 नागरिकों को लेकर आई।

अब तक का आंकड़ा: ऑपरेशन सिंधु में 1,713 भारतीय सुरक्षित निकाले गए


अब तक ऑपरेशन सिंधु के अंतर्गत:

  • 8 विशेष फ्लाइट्स
  • 1,713 भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया गया
  • राहत कार्य लगातार जारी है

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version