Home Haryana हिसार: ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन ने किया रोष प्रदर्शन

हिसार: ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन ने किया रोष प्रदर्शन

0
ऑनलाइन तबादला नीति विरोध

हिसार, वायरल सच (ब्यूरो) : सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन की सातरोड सब यूनिट ने सब डिवीजन कार्यालय में राज्य कमेटी के आह्वान पर गेट मीटिंग कर बिजली निगमों की ऑनलाइन तबादला नीति की प्रतियां जलाकर रोष प्रकट किया। कर्मचारियों ने सरकार व बिजली निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गेट मीटिंग की अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान बोबिंदर हुड्डा ने की जबकि संचालन सचिव मुकेश कुमार खाण्डा ने किया।

गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए यूनियन के राज्य नेता धर्मेंद्र जेई, यूनिट सचिव रमेश सातरोडिया व सहसचिव मुकेश गौतम ने मंगलवार काे कहा कि बिजली निगमों में ऑन लाइन तबादला नीति लागू करना बहुत ही जोखिम भरा कार्य है। यह लागू होने से कर्मचारियों के साथ लाईन हादसों में काफी ज्यादा बढ़ोतरी होगी, क्योंकि प्रदेश् के प्रत्येक पावर हाऊस में बिजली की लाइनों का जाल बिछा हुआ है और फीडरों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।

सभी लाइनें एक दूसरे को काफी बार क्रॉस करती हैं और फाल्ट ठीक करने के लिए सभी लाइनों को बंद करना नामुमकिन होता है, जिससे बैक करंट आने का डर बना रहता है। अगर कोई कर्मचारी नई जगह पर तबादला होकर जाता है तो उसे नई जगह की लाइनों की सही जानकारी व उनकी क्रॉसिंगों की जानकारी का अभाव होता है। उन्होंने निगम प्रबंधन व हरियाणा सरकार से मांग की है कि इस ऑनलाइन तबादला नीति को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए और आरटीएस के तहत समय पर कार्य पूरा करने के लिए पर्याप्त स्टाफ व सामान की उपलब्धता करवाई जाए, अन्यथा कर्मचारी आगे चलकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

उन्होंने कर्मचारियों से आगामी 5 अगस्त को ऑनलाइन तबादला नीति के खिलाफ कार्यकारी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करने तथा बिजली मंत्री व एसीएस पावर के नाम ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की। गेट मीटिंग को सब यूनिट नेता कमल पूनिया, पवन शर्मा, रविंद्र सैनी, दिनेश व आत्माराम आदि कर्मचारी नेताओं ने भी संबोधित किया।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version