Home India नोएडा पुलिस लाई 100 लोगों के चेहरे पर मुस्कान, गुम मोबाइल ढूंढकर...

नोएडा पुलिस लाई 100 लोगों के चेहरे पर मुस्कान, गुम मोबाइल ढूंढकर किए सुपुर्द

0
नोएडा पुलिस ने 100 गुम मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए

गौतमबुद्ध नगर, वायरल सच (ब्यूरो) : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद में नोएडा पुलिस की सेंट्रल सर्विलांस सेल और फेस-2 थाना पुलिस ने एक ऑपरेशन के तहत 100 से ज्यादा खोए स्मार्टफोन उनके असली मालिकों तक पहुंचाए हैं। ये सभी मोबाइल डिवाइसेज लोगों के ऑटो, बस, मेट्रो या पब्लिक प्लेस में गिरने या छूटने के बाद गायब हो गए थे।

पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने गुरुवार काे बताया कि अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल शैव्या गोयल की निगरानी में सर्विलांस सेल सेंट्रल व थाना फेस 2 पुलिस ने गुम हुए विभिन्न कम्पनियाें के 100 महंगे स्मार्टफोन को खोज निकाला। और उनके मालिकों को सुपुर्द कर दिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इन सभी फोन के गुम होने के पीछे कई जगहों को और कई कारणों को भी चिह्नित किया है। इनमें ज्यादातर लोगों के

माेबाइल भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, यात्रा के दाैरान ऑटो, बस, टैक्सी व मेट्रो के अलावा शादियो, मन्दिरों, मस्जिदों, चर्च व गुरुद्वारों में छूट गए

थे या सुबह-शाम टहलते और व्यायाम करते समय गिर गए थे। वहीं कई ताे खुले में काम करने वाले कारीगरों के काम समाप्त करने के बाद वही काम के दौरान छूट गए थे। इसको लेकर सेंट्रल नोएडा जोन के सभी थानों में गुमशुदगी दर्ज थी। इस पर कार्रवाई करते हुए गुम हुए मोबाइलों को सर्विलांस के माध्यम से खोजकर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version