Home Haryana नारनौल: डिजिटल रिकॉर्ड से संपत्ति संबंधी विवाद होंगे कम: रणवीर सिंह

नारनौल: डिजिटल रिकॉर्ड से संपत्ति संबंधी विवाद होंगे कम: रणवीर सिंह

0
नारनौल डिजिटल रिकॉर्ड संपत्ति सर्वेक्षण रणवीर सिंह

नारनौल, वायरल सच (ब्यूरो) : नारनौल में नक्शा परियोजना के तहत बनाया जा रहा डिजिटल रिकॉर्ड भविष्य में संपत्ति संबंधी विवादों को कम करने और नागरिकों को बेहतर नागरिक सेवाएं प्रदान करने में सहायक होगा। ऐसे में शहर के नागरिक इस कार्य में अपना सहयोग दें। सभी पार्षद भी नागरिकों को इस बारे में जागरूक करें। यह निर्देश जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह ने सोमवार को नगर परिषद नारनौल के अधिकारियों तथा पार्षदों के साथ आयोजित बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि नक्शा परियोजना के तहत संपत्ति सर्वेक्षण कार्य चल रहा है।

उन्होंने कहा कि ‘नक्शा’ परियोजना शहर के व्यवस्थित विकास और संपत्ति के रिकॉर्ड को डिजिटल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी पार्षदों से अपील की कि वे अपने-अपने वार्डों में नागरिकों को इस सर्वेक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करें और इसमें सहयोग सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण दल जब भी नागरिकों के पास जाएं, उन्हें अपनी संपत्ति के प्रमाण पत्र दिखाने में पूरा सहयोग करें। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षक द्वारा संपत्ति दस्तावेजों की फोटो लेकर उसे नक्शा ऐप पर अपलोड किया जाएगा, जो रिकॉर्ड को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के लिए आवश्यक है।

बैठक में उपस्थित सभी पार्षदों ने इस महत्वपूर्ण कार्य में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। डीएमसी ने नारनौल के सभी निवासियों से अपील की है कि वे नक्शा परियोजना को सफल बनाने के लिए सर्वेक्षण दल के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाएं। यह डिजिटल रिकॉर्ड भविष्य में संपत्ति संबंधी विवादों को कम करने और नागरिकों को बेहतर नागरिक सेवाएं प्रदान करने में सहायक होगा। इसी दौरान प्लाट की डिजिटल तरीके से नपाई भी की जाएगी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version