Home India मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार

मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार

0
मुंबई बम धमकी आरोपी अश्विनी की गिरफ्तारी

नोएडा, वायरल सच (ब्यूरो) : मुंबई में अनंत चतुर्दशी के दिन 400 किग्रा आरडीएक्स से जगह-जगह बम धमाका करने की धमकी देने वाले अश्विनी नाम के एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश और मुंबई पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई के तहत शनिवार को नोयडा से गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस उसे लेकर महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई।

04 सितंबर को मुंबई पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर बम ब्लास्ट की धमकी वाला मैसेज भेजा गया था जिसमें धमकी देने वाले ने खुद को एक जिहादी संगठन का सदस्य बताया था। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को आज पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने 25 हजार रुपए नगद इनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अश्विनी कुमार सुप्रा मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। पिछले पांच सालों से वह नोएडा में रह रहा था। अश्विनी खुद को ज्योतिषी बताता था, लेकिन उसकी करतूत ने उसके इस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अश्विनी ने धमकी में कहा था कि कई गाड़ियों में बम रखे हैं। इनमें 400 किलो आरडीएक्स का इस्तेमाल होगा। उसने खुद को पाकिस्तान के जिहादी संगठन ‘लश्कर-ए-जिहादी’ का सदस्य बताते हुए दावा किया कि 14 आतंकी शहर में घुस चुके हैं। उसने यह भी कहा कि 34 गाड़ियों में 34 ‘ह्यूमन बम’ लगाए गए हैं।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version