Home Haryana हिसार: मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 11 मोटरसाइकिल बरामद

हिसार: मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 11 मोटरसाइकिल बरामद

0
मोटरसाइकिल चोरी हिसार पुलिस गिरफ्तारी

हिसार, वायरल सच (ब्यूरो) : एचटीएम थाना पुलिस ने रेड स्कवेयर मार्केट स्थित रणभूमि एकेडमी से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कुल 11 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भिवानी जिले के मतानी निवासी बनवारी उर्फ सोनू के रूप में हुई है।जांच अधिकारी एएसआई अनिल कुमार ने शुक्रवार काे बताया कि 12 अगस्त को मोहल्ला डोगरान पुलिस चौकी में देपल निवासी राहुल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने अपनी मोटरसाइकिल सुबह लगभग 10 बजे रेड स्कवेयर मार्केट स्थित रणभूमि एकेडमी के पास खड़ी की थी। जब वह शाम करीब पांच बजे वहां पहुंचा तो मोटरसाइकिल गायब मिली।

इस पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया और जांच करते हुए मतानी निवासी बनवारी उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने 12 अगस्त को रणभूमि एकेडमी के पास से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। आगे की गहन पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने हिसार के विभिन्न क्षेत्रों और भिवानी से कुल 11 मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। आरोपी चोरीशुदा मोटरसाइकिलों को बेचने की फिराक में था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सभी 11 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली हैं। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।16800 नशीली टैबलेट्स बरामदगी के मामले में सप्लायर गिरफ्तार

हिसार। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए टीम ने थाना शहर में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले में नशीली टैबलेट्स सप्लायर हरिनगर कॉलोनी चरखी दादरी निवासी सुमित को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी एएसआई मांगेराम ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी सुमित ने 16800 नशीली टैबलेट्स प्रोफेसर कॉलोनी निवासी संदीप को दी थी। इस संबंध में सीआईए टीम ने 8 जुलाई को प्रोफेसर कॉलोनी निवासी संदीप को गिरफ्तार कर उसके कब्जे 16 हजार 800 नशीली टैबलेट्स बरामद की थी। मामले की कड़ी में अब मुख्य सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। नशीली टैबलेट्स के सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच के लिए आरोपी को अदालत में पेश करके चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version