मोरनी भूस्खलन: गांवों का संपर्क टूटा, घग्गर नदी अलर्ट पर

चंडीगढ़, वायरल सच (ब्यूरो) : चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर अब खतरनाक रूप लेने लगा है। बुधवार सुबह पंचकूला जिले के मोरनी क्षेत्र में हुए भूस्खलन के चलते रायपुररानी-मोरनी मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। इस कारण कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।

भूस्खलन इतना जबरदस्त था कि सड़क पर बड़े-बड़े पेड़ और भारी मात्रा में मिट्टी व पत्थर आ गिरे। स्थिति यह है कि अब वहां से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया है। इससे पहले भी मोरनी क्षेत्र में लैंडस्लाइड की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इस बार स्थिति ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।

कोटी नदी और घग्गर का बढ़ता जलस्तर चिंता का कारण
बारिश के कारण मोरनी हिल्स से गुजरने वाली कोटी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। वहीं, घग्गर नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। जिला प्रशासन ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है।

पंचकूला की उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा है कि बारिश के कारण हालात लगातार बदल रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे नदियों, नालों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें। किसी पुल या किनारे पर खड़े होकर पानी देखने की कोशिश न करें, यह जानलेवा साबित हो सकता है।

प्रशासन ने कंट्रोल रूम किया सक्रिय
संभावित आपात स्थिति को देखते हुए पंचकूला प्रशासन ने कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक हेल्पलाइन नंबर 0172-2562135 पर संपर्क कर सकते हैं।

मुख्य बातें एक नजर में:

मोरनी में भारी भूस्खलन, रास्ता पूरी तरह बंद

  • कई गांव जिला मुख्यालय से कटे
  • घग्गर नदी खतरे के निशान पर
  • प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की
  • कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles