Home India प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सकारात्मक रुख को सराहा

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सकारात्मक रुख को सराहा

0
मोदी ने ट्रंप की सराहना की

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के सकारात्मक रुख को सराहा है। उन्होंने एक्स पोस्ट पर आज कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की भावना और दोनों देशों के संबंधों का सकारात्मक मूल्यांकन प्रशंसनीय है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ”राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और संबंधों के सकारात्मक मूल्यांकन की वह दिल से सराहना और उनका पूर्ण समर्थन करते हैं। भारत और अमेरिका के बीच एक अत्यंत सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक एवं वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।”

इससे पहले प्रसारित एक खबर के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका के रिश्ते को बहुत खास संबंध बताया। उन्होंने खुलकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके हमेशा दोस्त रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है।

हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें इस वक्त प्रधानमंत्री मोदी के कुछ कदम पसंद नहीं आ रहे हैं। इसके बावजूद दोनों देशों के रिश्तों में कोई दरार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह भारत के साथ रिश्तों को फिर से मजबूत करने के लिए हमेशा तैयार हैं। ट्रंप ने कहा कि मोदी एक महान प्रधानमंत्री हैं। बस इस वक्त जो वो कर रहे हैं वह मुझे पसंद नहीं, लेकिन भारत-अमेरिका का रिश्ता बहुत खास है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version