Home Delhi NCR प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली विस्फोट के घायलों से मिले एलएनजेपी अस्पताल

प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली विस्फोट के घायलों से मिले एलएनजेपी अस्पताल

0
प्रधानमंत्री मोदी एलएनजेपी अस्पताल में दिल्ली विस्फोट के घायलों से मिलते हुए

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : भूटान की दो दिवसीय यात्रा से लौट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को दिल्ली में लाल किला के पास हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल गए। उन्होंने घायलों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टरों ने भी उन्हें घायलों की स्थिति की जानकारी दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “एलएनजेपी अस्पताल जाकर दिल्ली में हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। साजिश के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।”

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूटान से देशवासियों को संदेश देते हुए कहा था कि इस षड्यंत्र के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत की एजेंसियां इस पूरी साजिश की तह तक जाएंगी और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा था, “आज मैं यहां बहुत भारी मन से आया हूं। कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने पूरे देश को व्यथित कर दिया है। मैं पीड़ित परिवारों के दुख को भली-भांति समझता हूं। आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है।”

प्रधानमंत्री ने बताया कि वह सोमवार रातभर इस घटना से जुड़ी सभी एजेंसियों और वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में थे। उन्होंने कहा, “विचार-विमर्श जारी है, जानकारियों के तार जोड़े जा रहे हैं। हमारी एजेंसियां षड्यंत्र की तह तक जाएंगी। इस कायराना हरकत में शामिल किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सभी जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।”

सोमवार शाम लगभग 6:52 बजे दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास सफेद हुंडई आई20 कार में शक्तिशाली विस्फोट हुआ। यह धमाका ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी कार में हुआ, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हुए।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version