Home Haryana पलवल: आगरा नहर में मिला चार दिन से लापता वैन चालक का...

पलवल: आगरा नहर में मिला चार दिन से लापता वैन चालक का शव

0
पलवल वैन चालक शव आगरा नहर

पलवल, वायरल सच (ब्यूरो) : जिले के होडल उपमंडल के खिरवी गांव से लापता हुए 33 वर्षीय स्कूल वैन चालक नरेश कुमार का शव मंगलवार सुबह आगरा नहर से बरामद कर लिया गया। एनडीआरएफ की टीम को शव रेगुलेटर के पास झाड़ियों में फंसा हुआ मिला, जहां से इससे पहले उसकी बाइक, मोबाइल फोन और चप्पल बरामद किए जा चुके थे।

थाना होडल प्रभारी कृष्ण गोपाल ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि नरेश कुमार 25 जुलाई से लापता था। उसके भाई महेश कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि नरेश पलवल के एक निजी स्कूल में वैन चालक था। घटना वाले दिन उसने वैन किसी अन्य चालक को सौंप दी और दोस्तों के साथ पार्टी मनाने चला गया था। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

पुलिस द्वारा गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 27 जुलाई को आगरा नहर के रेगुलेटर के पास से नरेश की बाइक, मोबाइल और चप्पल बरामद हुईं, जिससे उसकी नहर में गिरने की आशंका और भी गहरा गई। इसके बाद एनडीआरएफ की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया।

कई दिन की तलाशी के बाद मंगलवार सुबह नरेश का शव रेगुलेटर से करीब 100 फुट दूर झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पलवल भेजा गया, जहां औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version