देहरादून, वायरल सच (ब्यूरो) : मिस पर्सनेलिटी और मिस कैटवॉक 2025 सब-कॉन्टेस्ट के आयोजन में उत्तराखंड की प्रतिभाशाली युवतियों ने रैंप पर अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और चाल से दर्शकों का मन मोह लिया। सिनमिट कम्युनिकेशंस द्वारा आयोजित इस आयोजन ने राज्य की फैशन इंडस्ट्री को नई दिशा दी है।
मिस पर्सनेलिटी में दिखा आत्मविश्वास
मिस पर्सनेलिटी सब टाइटल का आयोजन एवलोन एविएशन एकेडमी, राजपुर रोड में किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने न सिर्फ अपनी पर्सनेलिटी को प्रस्तुत किया, बल्कि आत्मविश्वास, कम्युनिकेशन स्किल्स और स्टेज प्रेजेंस का भी शानदार प्रदर्शन किया।
मिस कैटवॉक में बिखरी वॉक की चमक
दूसरी ओर, मिस कैटवॉक का आयोजन रोमियो लेन, राजपुर रोड में हुआ। यहां मॉडल्स ने अपने ग्रेसफुल वॉक और एक्सप्रेशन से दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतिभागियों ने फैशन की बारीकियों को पूरी प्रोफेशनलिज्म के साथ पेश किया।
उत्तराखंड के कोने-कोने से पहुंचीं प्रतिभागी
इस प्रतियोगिता में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, उत्तरकाशी, नैनीताल, रुद्रपुर, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर और खटीमा जैसे शहरों और कस्बों की प्रतिभाशाली युवतियों ने हिस्सा लिया। उनकी ऊर्जा, तैयारी और आत्मविश्वास हर किसी को प्रभावित कर गया।
19 जुलाई को होगा मिस उत्तराखंड 2025 का ग्रैंड फिनाले
सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी ने बताया कि इस वर्ष का मिस उत्तराखंड 2025 ग्रैंड फिनाले 19 जुलाई को हयात सेंट्रिक में आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार की विजेता को फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड में डायरेक्ट एंट्री मिलेगी — जो कि उत्तराखंड की प्रतिभाओं के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है।
डायरेक्टर राजीव मित्तल ने कहा, “यह हम सबके लिए गर्व का विषय है। प्रतिभागियों में इस अवसर को लेकर भारी उत्साह है।”
जजों और सहयोगियों की खास मौजूदगी
इस मौके पर मिस उत्तराखंड 2023 ऐश्वर्य बिष्ट, मिस उत्तराखंड 2024 तान्या, और सेकंड रनर-अप मानसी ग्रेवाल जज की भूमिका में नजर आईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोरियोग्राफर जैज पुष्कर सोनी, कोऑर्डिनेटर हिमानी रावत और न्यू एरा से राजीव कौशिक ने विशेष भूमिका निभाई।
हमें फ़ॉलो करें
फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz
