Home Gurugram गुरुग्राम की बढ़ती आबादी के साथ मजबूत परिवहन प्रणाली जरूरी: राव नरबीर...

गुरुग्राम की बढ़ती आबादी के साथ मजबूत परिवहन प्रणाली जरूरी: राव नरबीर सिंह

0
गुरुग्राम मेट्रो परियोजना भूमि पूजन समारोह 2025

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम भारत का सबसे तेज़ी से उभरता हुआ शहर है। आने वाले समय में इसकी आबादी लगभग एक करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में आधुनिक और मज़बूत सार्वजनिक परिवहन प्रणाली शहरवासियों के लिए अनिवार्य हो जाती है।

यह बात उन्होंने शुक्रवार को यह मेट्रो के भूमि पूजन कार्यक्रम में कही। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से पहले भी गुरुग्राम प्रदेश को सर्वाधिक राजस्व देता था और आज 2025 में भी विकास एवं राजस्व में अग्रणी है। कांग्रेस सरकार के समय सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अपेक्षित स्तर तक विकसित नहीं हो पाई। वर्ष 2014 के बाद इस दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं और आज इसका बड़ा उदाहरण नए गुरुग्राम को पुराने गुरुग्राम से जोड़ने वाली मैट्रो परियोजना है।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि इस परियोजना का भूमि पूजन गुरुग्राम के लिए एक ऐतिहासिक उपहार है। करीब 28.5 किलोमीटर लंबी इस मैट्रो परियोजना पर लगभग 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। इसके पूरा होने के बाद गुरुग्राम के विभिन्न सेक्टरों, साइबर हब और नए गुरुग्राम क्षेत्र को पुराने गुरुग्राम से सीधे जोड़ा जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना से रोज़ाना लाखों यात्रियों को सुविधा मिलेगी, ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। गुरुग्राम की पहचान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी। गौरतलब है कि आज गुरुग्राम के सेक्टर-44 में केंद्रीय शहरी मामलों के मंत्री, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में इस मैट्रो परियोजना का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version