Home India शिवाजी पार्क में मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा पर रंग फेंकने वाला गिरफ्तार

शिवाजी पार्क में मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा पर रंग फेंकने वाला गिरफ्तार

0
मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा पर रंग फेंकने की घटना

मुंबई, वायरल सच (ब्यूरो) : दादर इलाका स्थित शिवाजी पार्क में प्रतिस्थापित मीनाताई बालासाहेब ठाकरे की प्रतिमा पर रंग फेंकने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी पहचान उपेंद्र गुणाजी पावस्कर के रुप में हुई है और वह शिवसेना यूबीटी के एक कार्यकर्ता का चचेरा भाई है। मामले की छानबीन शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि शिवाजी पार्क में प्रतिस्थापित मीनाताई बालासाहेब ठाकरे की प्रतिमा पर रंग फेंकने की घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरु की थी। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस मामले में 5 लोगों से पूछताछ की गई थी। इस दौरान उपेंद्र गुणाजी पावस्कर ने प्रतिमा पर रंग फेंकने का आरोप स्वीकार किया है।

छानबीन में पता चला है कि आरोपित उपेंद्र शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के अंगरक्षक श्रीधर पावस्कर का चचेरा भाई है। आरोपित ने पुलिस को बताया कि श्रीधर पावस्कर के साथ संपत्ति विवाद चल रहा है, इसकी शिकायत उसने संबंधित अधिकारियों से की लेकिन कार्रवाई न होने से वह परेशान था। इसी वजह से उसने शिवाजी पार्क में प्रतिस्थापित प्रतिमा पर रंग फेंका था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता नवनाथ बन ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि शिवाजी पार्क में प्रतिस्थापित मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा पर रंग फेंकने की घटना का भाजपा ने कड़ा विरोध किया। अब इस मामले में पुलिस ने शिवसेना यूबीटी के कार्यकर्ता के भाई को गिरफ्तार किया है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version