हरियाणा के पूर्व डीजीपी बने हिपा के महानिदेशक

चंडीगढ़, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा सरकार ने राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव को हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (हिपा), गुरुग्राम का महानिदेशक नियुक्त किया है। बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए।

मनोज यादव 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वे मौजूदा डीजीपी शत्रुजीत कपूर से पहले राज्य के पुलिस प्रमुख रहे। डीजीपी पद से हटने के बाद वे केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर चले गए थे। अब सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें हरियाणा सरकार ने एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

डीजीपी रहते समय मनोज यादव और तत्कालीन गृह मंत्री अनिल विज के बीच कई मुद्दों पर मतभेद सार्वजनिक हुए थे। पुलिस कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था को लेकर उस दौर में सरकार के भीतर खींचतान की स्थिति बनी थी। हालांकि, बाद में मनोज यादव ने केंद्र में सेवाएं दीं और अब उन्हें राज्य के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थान हिपा का नेतृत्व सौंपा है।

हिपा में आईएएस, एचसीएस और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। इस संस्था का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। माना जा रहा है कि मनोज यादव के अनुभव से हिपा की कार्यप्रणाली और मजबूत होगी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles