Home India मुक्तसर साहिब में लॉरेंस गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार, हथियार बरामद

मुक्तसर साहिब में लॉरेंस गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार, हथियार बरामद

0
लॉरेंस गैंग

चंडीगढ़, वायरल सच (ब्यूरो) : पंजाब पुलिस ने राज्य के मुक्तसर साहिब से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 अवैध हथियार और पांच अतिरिक्त मैगजीन बरामद की हैं। बरामद हथियारों में चार पिस्तौल (.32 बोर) और एक पिस्तौल (.30 बोर) शामिल है।पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि मुक्तसर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपित उनके एरिया में गतिविधि कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर तुरंत पुलिस द्वारा रेड की गई और दोनों को दबोच लिया गया। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपित लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और संगठित अपराध गतिविधियों को अंजाम देने के लिए काम कर रहे थे। पुलिस को शक है कि आरोपित राज्य में आपराधिक नेटवर्क को मजबूत करने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आरोपितों द्वारा इन हथियारों का कहां इस्तेमाल किया जाना था, इस पर पूछताछ की जा रही है। आगे की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उक्त आरोपित लॉरेंस के किस हैंडलर के टच में थे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version