Home World पत्रकार खावर हुसैन की मौत पर सस्पेंस: अमेरिका से लौटे परिवार ने...

पत्रकार खावर हुसैन की मौत पर सस्पेंस: अमेरिका से लौटे परिवार ने बताया हत्या

0
खावर हुसैन हत्या

कराची, वायरल सच (ब्यूरो) : दिवंगत पत्रकार खावर हुसैन का परिवार अमेरिका से सोमवार को कराची (पाकिस्तान) लौट आया। खावर हुसैन का शव शनिवार को संगहार में एक कार में मिला था। खावर हुसैन के माता-पिता और भाई कराची हवाई अड्डे से सीधे संगहार रवाना हो गए।

खावर हुसैन के पिता ने मीडिया से बातचीत में आत्महत्या की संभावना को खारिज करते हुए उन्हें एक बहादुर व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा, “मेरा बेटा खुद को गोली नहीं मार सकता, यह हत्या है।” उन्होंने कहा कि परिवार का किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं है।

सिंध पुलिस ने पत्रकार खावर हुसैन की मौत की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सीटीडी आजाद खान के नेतृत्व में समिति का गठन किया था। समिति में डीआईजी (पश्चिम) इरफान बलोच और एसएसपी संघर आबिद बलोच भी शामिल होंगे। इस बीच, सिंध सरकार ने खावर हुसैन के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने का भी फैसला किया है।

पुलिस के अनुसार, एक निजी समाचार चैनल से जुड़े पत्रकार खावर हुसैन का गोलियों से छलनी शव संगहार में उनकी कार के अंदर हैदराबाद रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर मिला था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार, खावर हुसैन के हाथ में एक पिस्तौल थी। खावर हुसैन लगभग एक दशक से कराची में पत्रकारिता कर रहे थे। घटना के समय पत्रकार खावर हुसैन का परिवार अमेरिका गया हुआ था।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version