Home Haryana सोनीपत: केडी इंस्टीट्यूट में नर्सिंग कोर्स के नाम पर लाखों की ठगी

सोनीपत: केडी इंस्टीट्यूट में नर्सिंग कोर्स के नाम पर लाखों की ठगी

0
सोनीपत में कैंटर से बरामद अवैध शराब की पेटियां

सोनीपत, वायरल सच (ब्यूरो) : सोनीपत के खरखौदा स्थित के.डी. इंस्टीट्यूट से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक छात्र ने संस्थान के डायरेक्टर पर लाखों रुपए की ठगी, जालसाजी और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर थाना खरखौदा में सोमवार को मामला दर्ज किया गया है। खरखौदा के वार्ड नंबर 7 निवासी कृष्ण ने बताया कि वह के.डी. इंस्टीट्यूट में नर्सिंग कोर्स की कोचिंग के लिए गया था। वहां के डायरेक्टर संदीप ने उसे पंजाब के एक कॉलेज में जीएनएम नर्सिंग कोर्स में दाखिला दिलाने का झांसा दिया।

कृष्ण ने दो लाख आठ सौ रुपए फीस के रूप में जमा कराए, जिसमें सभी खर्चे शामिल बताए गए थे। बाद में बार-बार बहाने बनाकर उससे करीब चार लाख रुपए तक वसूले गए और कोर्स की अवधि साढ़े चार साल तक बढ़ा दी गई। कृष्ण ने बताया कि तीसरे वर्ष का परिणाम आने के बाद जब उसने अपने मूल दस्तावेज मांगे, तो संदीप ने कहा कि पहले पच्चीस हजार रुपए जमा करवाओ, तभी कागजात मिलेंगे। बार-बार संपर्क करने पर उसे पंजाब के संत कबीर कॉलेज के डायरेक्टर राजीव अरोड़ा के पास भेज दिया गया, उन्होंने ने भी नकद राशि की मांग की और कहा कि पैसे देने पर ही दस्तावेज लौटाए जाएंगे।

पीड़ित ने 31 अगस्त 2025 को थाना खरखौदा और पुलिस कमिश्नर सोनीपत को शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर अदालत में अर्जी दाखिल की। अदालत के आदेश पर 10 नवम्बर 2025 को पुलिस ने मामला दर्ज किया। अदालत में दी दरखास्त में कहा गया है कि यदि के.डी. इंस्टीट्यूट की गहन जांच की जाए तो कई गैरकानूनी गतिविधियां उजागर होंगी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version