Home India कटिहार में छात्रों के साथ हुई पिटाई, एनएचआरसी ने सरकार से मांगा...

कटिहार में छात्रों के साथ हुई पिटाई, एनएचआरसी ने सरकार से मांगा जवाब

0
दिल्ली सीवर सफाई मौत 2025 के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और पीड़ित परिवार

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो) : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बिहार के कटिहार जिले के हफलागंज में एक शिक्षक द्वारा स्कूली छात्रों को कमरे में बंद करके पीटने के प्रकरण का स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले में बिहार के मुख्य सचिव और कटिहार पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

एनएचआरसी के अनुसार, आयोग को मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली कि 21 अगस्त को कटिहार जिले में हफलागंज इलाके के एक सरकारी स्कूल में 18 छात्रों को कमरे में बंद करके पिटाई की गयी थी। इसके बाद कुछ अभिभावकों ने स्कूल जाकर इस घटना की शिकायत की।

एनएचआरसी ने कहा कि यह घटना मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है, इसलिए इस पर कार्रवाई जरूरी है।

उल्लेखनीय है कि इस घटना के बाद 22 अगस्त को कई ग्रामीण स्कूल में इकट्ठा हुए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसको देखते हुए सभी पुरुष शिक्षक स्कूल छोड़कर भाग गए थे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version