Home Haryana कार की टक्कर से स्कूटी सवार आईटीआई कर्मी की मौत

कार की टक्कर से स्कूटी सवार आईटीआई कर्मी की मौत

0
जींद सड़क हादसा

जींद, वायरल सच (ब्यूरो) : गांव ईक्कस के निकट गुरूवार को कार की टक्कर से इलेकट्रोनिक स्कूटी सवार आईटीआई कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

गांव ईक्कस निवासी जयभगवान (50) सरकारी आईटीआई में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद डयूटीरत था। वीरवार सुबह वह डयूटी कर इलेक्ट्रिक स्कूटी से घर वापस लौट रहा था। गांव के सरकारी स्कूल के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार कर ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें जयभगवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने जयभगवान को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version