Home Haryana जींद : रोडवेज कर्मचारियों ने बस अड्डा परिसर में किया प्रदर्शन

जींद : रोडवेज कर्मचारियों ने बस अड्डा परिसर में किया प्रदर्शन

0
जींद रोडवेज कर्मचारियों प्रदर्शन

जींद, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चे के आह्वान पर सोमवार को कर्मियों ने बस अड्डा परिसर में दो घंटे के लिए रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मियों ने ठेके की किलोमीटर स्कीम बसों को कोरोना समय में बिना संचालन के पेमेंट करने पर रोष जताया। प्रदर्शन में निर्णय लिया गया कि आगामी 18 जनवरी को रोडवेज कर्मचारी अंबाला में न्याय मार्च करके परिवहन मंत्री से रोडवेज विभाग में चालक व परिचालक, हैल्परों, मैकेनिक सहित अन्य के खाली पड़े हजारों पदों पर नई भर्ती की मांग करेंगे। मांगों को लागू नही किया तो बड़े आंदोलन का आगाज किया जाएगा।

बाद में महाप्रबंधक को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता राममेहर रेढू, अनूप लाठर, जितेंद्र लाठर, सोमबीर जांगड़ा ने किया तथा संचालन नीतीश शर्मा ने किया। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अनूप लाठर, अशोक गोरिया, जसबीर चहल ने कहा कि प्रदेश सरकार रोडवेज विभाग की ओर धयान नहीं दे रही है। आम गरीब आदमी, व्यापारी, छात्र, छात्राओं की पसंद सस्ती एवं सुरक्षित परिवहन सेवा दिन प्रतिदिन पूंजीपतियों के हाथों में सौंपी जा रही है। एक ओर जहां परिवहन मंत्री हर गांव में सरकारी बस भेजने की बात करते हैं वहीं दूसरी ओर योजना की इलेक्ट्रोनिक बसों व किलोमीटर स्किम की बसों को रोडवेज विभाग में शामिल किया जा रहा है। इन स्कीमों की बसों के परिणाम को देखें तो प्रमाण की आवश्यकता नहीं कि ये बसें रोडवेज विभाग को बड़े घाटे की ओर ले जा रही हैं और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही हैं।

जबकि सरकारी बसों को चलाने के लिए चालकों व परिचालकों की बहुत कमी है। इसी प्रकार बसों की मरम्मत के लिए वर्कशॉपों में कर्मचारी ना के बराबर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बेरोजगारी दूर करने की तो बात करती है बाबजूरद इसके रोडवेज विभाग में हजारों पद खाली पड़े हैं, जिन पर सरकार भर्ती नहीं कर रही है। आज चालक व परिचालकों व कर्मशाला के कर्मचारियों पर कार्य बोझ बहुत बढ़ गया हैं। कर्मचारियों को मानसिक उत्पीडऩ दिया जा रहा है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version