Home Haryana जींद : ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करवा हड़पे 22.54 लाख

जींद : ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करवा हड़पे 22.54 लाख

0
जींद ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी में 22.54 लाख की धोखाधड़ी

जींद, वायरल सच (ब्यूरो) : साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने पर मोटा मुनाफा दिखा एक व्यक्ति से 22.54 लाख रुपये ठगने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।

शनिवार को सैक्टर 11 निवासी राजकुमार ने बताया कि उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत में बताया कि उसके व्हाट्सअप पर लिंक आया हुआ था। जब उसने क्लिक किया तो वह एक गु्रप से जुड़ गया। जिसमें ऑनलाइन निवेश करने पर अच्छा मुनाफा बताया जा रहा था। जिसके बाद उसने निवेश करना शुरू कर दिया। आरोपितों ने उसकी आईडी बनाई। निवेश के दौरान उसका मुनाफा भी अच्छा दिखाया जाता रहा। दो सितंबर तक उसने 22 लाख 54 हजार 447 रुपये का निवेश किया। उसने बीच में राशि निकलवाने की कोशिश भी की। आरोपित कोई न कोई बहाना बना कर उससे रुपये लगवाते रहे।

राशि निकलवाने के बजाय उसे और निवेश के दबाव डाला जाता रहा। जिस पर उसे ठगी के बारे में अहसास हुआ। साइबर थाना पुलिस ने राजकुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता राजेशन ने कहा कि साइबर अपराधों को लेकर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया हुआ है। आमजन भी साइबर ठगों के प्रति सचेत रहे और अपनी निजी जानकारी किसी से भी सांझा नही करें।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version