फतेहाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : जिला पुलिस द्वारा साइबर ठगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना सदर रतिया पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को थाना सदर रतिया प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेंद्र योगी पुत्र छोटे लाल निवासी प्रतापपुरा, राजगढ़, अलवर, राजस्थान को काबू किया। इस बारे पुलिस ने सोनू सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी गांव चिम्मो, तहसील रतिया की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह एक्सिस बैंक कुलां में सिक्योरिटी गार्ड का कार्य करता है। 11 मई से 13 मई के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे सस्ते दामों में आईफोन दिलाने का लालच दिया और मोबाइल पर लिंक भेजकर उसके हरियाणा ग्रामीण बैंक खाते से कुल 12,950 रुपये ठग लिए। पीडि़त ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। तत्पश्चात थाना सदर रतिया में 9 जून को धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं तथा उसने कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।
हमें फ़ॉलो करें
फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz
