Home Delhi NCR चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर इंडी गठबंधन ने प्रधान न्यायाधीश को...

चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर इंडी गठबंधन ने प्रधान न्यायाधीश को भेजा संयुक्त पत्र

0

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो): विपक्षी इंडी गठबंधन के 23 घटक दलों और एक निर्दलीय सदस्य ने निर्वाचन आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया तथा चुनावी पारदर्शिता से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर देश के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को संयुक्त पत्र भेजा है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 8 जून को आयोजित ‘इंडिया जनबंधन’ की बैठक में 21 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय सदस्य ने भाग लिया था। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि निर्वाचन आयोग की एसआईआर प्रक्रिया और चुनावी पारदर्शिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर देश के प्रधान न्यायाधीश को संयुक्त पत्र भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि अब यह पत्र 23 राजनीतिक दलों और एक निर्दलीय सदस्य के हस्ताक्षरों के साथ प्रधान न्यायाधीश को भेज दिया गया है। विपक्षी दलों का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है।

जयराम रमेश ने कहा कि इंडी गठबंधन लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, चुनावी पारदर्शिता और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए एकजुट है। उनके अनुसार, यह संयुक्त पत्र लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखने की दिशा में विपक्षी दलों की साझा पहल है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version