Home Haryana हिसार के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों का ब्राजील में जलवा, विजेंद्र ने जीता...

हिसार के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों का ब्राजील में जलवा, विजेंद्र ने जीता गोल्ड और योगेश के साथ सिल्वर

0

हिसार, वायरल सच (ब्यूरो): दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) बैडमिंटन अकादमी के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने एक बार फिर देश और हरियाणा का गौरव बढ़ाया है। हरियाणा पॉवर स्पोर्ट्स ग्रुप बैडमिंटन नर्सरी के खिलाड़ी विजेंद्र और योगेश ने ब्राजील में आयोजित इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किए।

टूर्नामेंट में विजेंद्र ने सिंगल्स वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया। वहीं विजेंद्र और योगेश की जोड़ी ने डबल्स स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल कर तिरंगा ऊंचा किया। अब दोनों खिलाड़ी 4 से 9 अगस्त तक आयोजित होने वाले पेरू इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

दोनों खिलाड़ी इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुके हैं। वे डीएचबीवीएन बैडमिंटन अकादमी, हिसार में कोच सुरेंद्र कुमार और कोच वीरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

इस उपलब्धि पर डीएचबीवीएन के चीफ इंजीनियर राजकुमार जाजोरिया, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान डॉ. कमल शर्मा तथा अकादमी के कोचों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने अकादमी को राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दिलाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी पेरू इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भी शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version