Home Haryana नर्सिंग रोजगार अवसर: हिसार में बीएससी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग दाखिला

नर्सिंग रोजगार अवसर: हिसार में बीएससी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग दाखिला

0
नर्सिंग में रोजगार के अवसर हिसार विश्वविद्यालय

हिसार, वायरल सच (ब्यूरो) : गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने बीएससी नर्सिंग तथा पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के लिए दाखिलों का शेड्यूल जारी कर दिया है। दाखिलों के आवेदन की अंतिम तिथि 19 नवंबर है। विश्वविद्यालय अधिकारियों का कहना है कि बीएससी नर्सिंग तथा पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रोग्राम्स में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने शनिवार काे बताया कि दाखिला प्रक्रिया 12 नवंबर से आरंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हिसार हरियाणा प्रदेश का मेडिकल हब है।

यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ-साथ पेरामेडिकल स्टाफ की भी जबरदस्त मांग है। विश्वविद्यालय में पेरमेडिकल कोर्सिज आरंभ किए जाने की लगातार मांग की जा रही थी। इन कोर्सों में रोजगार की जबरदस्त संभावनाएं हैं। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि विश्वविद्यालय के बीएससी नर्सिंग में कोर्स 100 सीटें रहेंगी जबकि पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स में 60 सीटें रहेंगी। इन कोसों में दाखिले के लिए फीस के साथ ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर है, 20 नवंबर से 22 नवम्बर को आवेदक विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

जबकि 23 नवंबर को सुबह 9.30 बजे से दोपहर बाद 12.30 बजे तक तथा बीएससी नर्सिंग का तथा 23 नवंबर को ही दोपहर बाद 2.30 बजे से 5.30 बजे तक पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। 24 नवंबर तक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version