Home India हिमाचल में अगले एक हफ्ते रहेगा साफ मौसम, न्यूनतम पारा सामान्य से...

हिमाचल में अगले एक हफ्ते रहेगा साफ मौसम, न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे

0
हिमाचल में 11 अक्टूबर को मौसम साफ

शिमला, वायरल सच (ब्यूरो) : हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को सुबह से धूप खिली है और मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 17 अक्टूबर तक कहीं भी बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है। इससे राज्य के लोगों को पिछले दिनों हुई लगातार बारिश और बर्फबारी से बड़ी राहत मिली है।

शुक्रवार रात भी पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और कहीं से वर्षा या बर्फबारी की कोई सूचना नहीं मिली। शनिवार सुबह राजधानी शिमला, मनाली, धर्मशाला, सोलन और ऊना सहित अधिकांश क्षेत्रों में खिली धूप ने ठंड से राहत दिलाई। हालांकि, मंडी और सुंदरनगर में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई।

उधर, प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर और पांगी घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लाहौल स्पीति जिला के मुख्यालय केलांग में न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लाहौल-स्पीति जिले में भारी बर्फबारी के कारण अब भी जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है। जिला प्रशासन के अनुसार, जिले की कुल 134 सड़कों में से 54 अब भी बंद हैं। इन सड़कों को खोलने के लिए बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) के कर्मी लगातार कार्य कर रहे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य का औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है।

शिमला और मनाली जैसे पर्यटन स्थलों में शनिवार को धूप खिलने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। शहरों के बाजारों और मालरोड पर लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है। वहीं, धूप निकलने से होटल कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version