फतेहाबाद: हेरोइन तस्करी के मामले में रतिया पुलिस ने मुख्य सप्लायर को दबोचा, भेजा जेल

फतेहाबाद, वायरल सच (ब्यूरो) : नशा मुक्ति अभियान के तहत रतिया शहर पुलिस ने शनिवार को हेरोइन तस्करी के एक मामले में मुख्य सप्लायर एवं आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान टोनी कुमार पुत्र राधे श्याम, निवासी वार्ड नंबर 14, रतिया के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि उक्त मामले में पुलिस पहले ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। टोनी कुमार के आपराधिक रिकॉर्ड की समीक्षा में सामने आया कि उसके खिलाफ थाना शहर एवं सदर रतिया में संगीन धाराओं के तहत कुल 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी उप-निरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि क्राइम गश्त के दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक केटी कॉलेज रोड के पास सुखचैन नहर के निकट बाइक पर सवार होकर नशीले पदार्थों की तस्करी की फिराक में हैं।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपनी पहचान सोनी उर्फ रघु पुत्र बूटा सिंह, निवासी दादी जाखन, खोखर ढाणी, रतिया, एवं नीतीश पुत्र नीरू कुमार, निवासी अरोड़ा कॉलोनी, काली माता मंदिर के पास, रतिया के रूप में बताई। नियमानुसार तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 9.43 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस मामले में थाना शहर रतिया में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जांच को आगे बढ़ाते हुए मुख्य सप्लायर टोनी कुमार की पहचान की गई और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles