Home Haryana रोडवेज कर्मचारी लेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा, करेंगे चक्का जाम

रोडवेज कर्मचारी लेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा, करेंगे चक्का जाम

0
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी हड़ताल

हिसार, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा रोडवेज संयुक्त संघ ने बैठक करके किया ऐलानहिसार, 7 जुलाई (हि.स.)। यदि हरियाणा सरकार ने समय रहते रोडवेज कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं को हल नहीं किया तो रोडवेज कर्मचारी 9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेकर चक्का जाम करेंगे। रोडवेज कर्मचारियों की मांगे व समस्याएं लंबे समय से लंबित है और सरकार इन पर ध्यान नहीं दे रही है।

हिसार स्थित राज्य मुख्यालय में सोमवार को हुई बैठक के बाद राज्य प्रधान जगदीप लाठर एवं महासचिव चमन लाल स्वामी ने रोडवेज कर्मचारियों की लंबित मांगों एवं समस्याओं का ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार कर्मचारियों की बकाया मांगों को सरकार लागू नहीं करती हैं तो पूरे प्रदेश में सभी रोडवेज कर्मचारी 9 जुलाई को पूर्ण रूप से चक्का जाम करेंगे।

संगठन के संरक्षक एवं पूर्व राज्य प्रधान दलबीर किरमारा ने बैठक में विशेष रूप से भाग लिया और संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर विश्वास दिलाया कि अगर सभी कर्मचारी संगठन से जुड़कर कोई भी सामूहिक आंदोलन करते हैं तो निश्चित ही कर्मचारियों की जीत होगी।

राज्य के पूर्व सचिव सेवानिवृत मार्गदर्शक सुभाष ढिल्लो ने कहा कि अब तो सरकार को सुध लेनी चाहिए कि कर्मशाला में आज बिल्कुल ही नाममात्र स्टाफ रह गया है। सरकार को नई भर्ती करनी चाहिए एवं एसपीएल चालकों को पक्का करना चाहिए नहीं तो रोडवेज का कर्मचारी 9 जुलाई को पूर्ण रूप से चक्का जाम करेगा जिसकी जिम्मेदारी परिवहन मंत्री एवं हरियाणा सरकार की होगी।

राज्य के प्रधान एवं राज्य स्तरीय कार्यकारिणी ने हिसार डिपो महाप्रबंधक से बैठक करके कर्मचारियों की रात्रि भत्ता बकाया एवं एसपीएल चालकों की एलटीसी जैसी अनेक मांगों पर चर्चा की। इस अवसर पर राज्य कमेटी के सदस्य संदीप सिंघवा, दीपक हुड्डा, संदीप रंगा, सज्जन कंडेला, सुधीर अहलावत, कुलदीप पाबड़ा, डिपो प्रधान जोगिंदर सिंह पंघाल, पूर्व प्रधान अजय दुहन, दर्शन जांगड़ा, मनोज वर्मा, संदीप सैनी व कृष्ण सैनी सहित अनेक कर्मचारी मौजूद थे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version