हरियाणा: मनीषा का 9 दिन बाद अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि

चंडीगढ़, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा के भिवानी की महिला अध्यापिका मनीषा का नौ दिन बाद गुरुवार की सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। मनीषा का बीती रात एम्स में तीसरी बार पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद देर रात मनीषा का शव पहले भिवानी के अस्पताल में ला गया, फिर आज सुबह शव उनके गांव ढाणी लक्ष्मण पहुंचा। मनीषा का शव देखते ही पिता संजय बेहोश हो गए। मनीषा को गांव के श्मशान घाट में छोटे भाई नितेश (13) ने मुखाग्नि दी।

भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी अध्यापिका मनीषा 11 अगस्त को नर्सिंग कॉलेज में दाखिले के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। इसके बाद 13 अगस्त को सिंघानी गांव के खेतों में मनीषा का शव मिला। परिवार ने दुष्कर्म व हत्या के आरोप लगाया। 14 अगस्त को पोस्टमार्टम में मनीषा का गला कटा मिला लेकिन दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। तब से ही परिजन तथा ग्रामीण धरना दे रहे थे। परिजनों की मांग पर बुधवार को तीसरी बार मनीषा के शव का पोस्टमार्टम एम्स के डॉक्टरों द्वारा किया गया। इसके बाद आज मनीषा का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार को लेकर गांव में पुलिस तैनात रही। इसके साथ रैपिड एक्शन फोर्स भी मौजूद रही।

मनीषा के अंतिम संस्कार के बाद पिछले दस दिनों से चल रहा आंदोलन समाप्त हो गया है। इसके बावजूद एहतियात की दृष्टि से राज्य सरकार ने भिवानी में इंटरनेट बंद की समय सीमा बढ़ा दी है। अगले 24 घंटे भी इंटरनेट बंद रहेगा। वहीं, चरखी दादरी से बैन हटा दिया गया है। हालांकि आज 11 बजे तक यहां इंटरनेट बंद है।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles