Home Gurugram हरियाणा खिलाड़ी मेडल पर गर्व: अरविन्द शर्मा ने खो-खो प्रतियोगिता का किया...

हरियाणा खिलाड़ी मेडल पर गर्व: अरविन्द शर्मा ने खो-खो प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

0
अरविन्द शर्मा हरियाणा खिलाड़ी

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : कैबिनेट मंत्री डा. अरविन्द शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा की भाजपा सरकार ने खिलाड़ियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है। उन्होंने कहा कि दो फीसदी आबादी वाला हरियाणा प्रदेश 60 फीसदी मेडल लाने वाले खिलाड़ी तैयार कर रहा है। डा. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा अपने खिलाड़ियों को भरपूर मान-सम्मान देते हुए अन्य राज्यों के सामने अपनी खेल नीति को उदाहरण के तौर पर पेश कर रहा है।

सहकारिता मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गुरूग्राम महानगर द्वारा आरबीएसएम पब्लिक स्कूल, भौंडसी परिसर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने दीप प्रज्ज्वल करते हुए प्रतियोगिता का उद्घाटन किया व करोड़ों खिलाड़ियों की प्रेरणा मेजर ध्यानचंद को याद किया। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा ऐसे आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन, आत्मविश्वास व टीम भावना सिखाते हैं।

मैदान में बहाया गया पसीना हमें जीवन की चुनौतियों को जीतने का साहस देता है। उन्होंने कहा कि जब कोई खिलाड़ी दौड़ता है, कूदता है या खो-खो जैसे पारंपरिक खेल खेलता हब, तब वह केवल जीत के लिए नहीं खेलता, बल्कि अपने व्यक्तित्व को निखारता है और अपने राष्ट्र की प्रतिष्ठा बढ़ाता है। डा. अरविन्द शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के बीते 10 साल के कार्यकाल में 16 हजार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को 641 करोड़ रुपए नकद पुरस्कार के तौर पर वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 231 खिलाड़ियों को नौकरी ऑफर की गई, जिसमें से 203 खिलाड़ियों ने नौकरी स्वीकार की।

उन्होंने कहा कि हरियाणा देश के खिलाड़ियों को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर 6 करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने पर 4 करोड़ रुपए व कांस्य पदक जीतने पर अढ़ाई करोड़ रुपए देते हुए अन्य राज्यों के सामने उदाहरण पेश किया है। इस अवसर पर एबीपीवी के प्रदेश संगठन मंत्री संजय कस्वां, स्कूल निदेशक भागीरथ राघव, एबीवीपी महागर अध्यक्ष डॉ योगिता राघव, महानगर मंत्री तरुण शाह, विभाग संगठन मंत्री गुरुग्राम दिनेश फंडन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version