हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 19 योजनाओं के तहत 50 लाख लाभार्थियों को 1,582 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी किए

चंडीगढ़, वायरल सच (ब्यूरो): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 19 जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 50 लाख 20 हजार 442 लाभार्थियों के खातों में 1,582 करोड़ रुपये की राशि जारी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक तक बिना किसी बिचौलिये के पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से लाभ पहुंचाना है।

जारी की गई राशि में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 9वीं किस्त, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु योजना, हर घर-हर गृहिणी योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ शामिल है। इससे लाखों महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों और जरूरतमंद परिवारों को सीधी आर्थिक सहायता मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डीबीटी प्रणाली सरकार की पारदर्शिता, सुशासन और जवाबदेही के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक पात्र नागरिक को आर्थिक सुरक्षा, सामाजिक सम्मान और बेहतर जीवन उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

9.98 लाख महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना की 9वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने बताया कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 9 लाख 98 हजार लाभार्थी महिलाओं के खातों में 209.69 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। अब तक इस योजना के अंतर्गत 9 किस्तों में कुल 1,832.69 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दीन दयाल लाडो लक्ष्मी ऐप का शुभारंभ किया गया था। चालू वित्त वर्ष के बजट में इस योजना के लिए 6,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

34.83 लाख लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन

मुख्यमंत्री ने बताया कि 15 प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 34 लाख 83 हजार लाभार्थियों के खातों में 1,121.39 करोड़ रुपये सीधे भेजे गए हैं। इनमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांग भत्ता तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र (PPP) आधारित प्रो-एक्टिव मॉडल अपनाया है, जिसके तहत पात्रता स्वतः निर्धारित होती है। इससे पात्र नागरिकों को बिना आवेदन किए और सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाए घर बैठे ही योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles