Home Haryana कैसे आरती सिंह राव बदलने जा रही हैं हरियाणा की हेल्थ सर्विसेज?...

कैसे आरती सिंह राव बदलने जा रही हैं हरियाणा की हेल्थ सर्विसेज? पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें!

0
हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

नारनौल, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने गुरुवार को बताया कि राज्य सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सा उपकरणों और मशीनों की कोई कमी न रहे।

उन्होंने बताया कि आवश्यकता के अनुसार नए उपकरणों और आधुनिक मशीनों की खरीद की जा रही है तथा उन्हें समय-समय पर संस्थानों में भेजा जा रहा है। हाल ही में प्रदेश के छह जिलों—रेवाड़ी, पंचकूला, नारनौल, पानीपत, सोनीपत और गुरुग्राम के सरकारी अस्पतालों में नई अल्ट्रासाउंड मशीनें भेजी गई हैं। इन मशीनों के इंस्टॉलेशन का कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही मरीजों की जांच शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से हाल ही में अनेक आवश्यक दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और मशीनों की खरीद के लिए दरें तय की गई थी। अब उन्हीं के तहत राज्य के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में उपकरणों की आपूर्ति आरंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी स्तरों पर आवश्यक संसाधनों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक मशीनों के आने से जांच प्रक्रिया और अधिक सटीक एवं तेज होगी, जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आने वाले समय में अन्य जिलों के अस्पतालों में भी नई मशीनें भेजी जाएंगी, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को समान स्तर की चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version