Harmanpreet Kaur ने छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, बोलीं- कप्तानी खत्म, सफर जारी

नई दिल्ली, वायरल सच (ब्यूरो): भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान Harmanpreet Kaur ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मंगलवार, 6 अक्टूबर को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी। हाल ही में उनकी कप्तानी में भारत ने एशियन गेम्स-2026 में गोल्ड मेडल जीता था।

Harmanpreet Kaur का यह फैसला ऐसे समय आया है जब उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने पिछले साल पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता और हाल ही में एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया। Harmanpreet Kaur

हरमनप्रीत कौर ने क्या कहा?

Harmanpreet Kaur ने अपने बयान में कहा कि कप्तानी छोड़ने का फैसला उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने लिखा:

“आज, मैं तीनों फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी से इस्तीफा देती हूं। यह आसान फैसला नहीं रहा है। इसमें वो सारी यादें, पल, भावनाएं और बलिदान हैं जो जीवन भर मेरे साथ रहेंगे।”
उन्होंने आगे टीम के लिए अपने समर्पण का जिक्र करते हुए लिखा:
“मेरे पास जो था वो मैंने इस टीम और भारतीय महिला क्रिकेट को दिया है- मेरा खून, मेरा पसीना, मेरा समय, कई बार, मेरे खेल का हिस्सा और मेरी जिंदगी का लक्ष्य। कई ऐसे पल आए जब मैंने अपनी निजी उपलब्धियों, निजी ग्रोथ, जो मैं अपने लिए चाहती थी उसे अलग रखा क्योंकि मेरा मानना था कि टीम पहले आती है।”

कप्तानी में लेने पड़े कई मुश्किल फैसले

Harmanpreet Kaur ने अपने बयान में कहा कि कप्तानी के दौरान उन्हें कई ऐसे फैसले लेने पड़े जिन्हें हर बार समझा नहीं गया। उनके मुताबिक, इन फैसलों का मकसद टीम को बेहतर बनाना और दूसरी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका देना था।

उन्होंने लिखा:
“एक कप्तान के तौर पर मुझे मुश्किल फैसले लेने पड़े। वो फैसले जिन्हें हर बार समझा नहीं गया, जो हमेशा आसान नहीं थे और कई बार व्यक्तिगत नुकसान का कारण बने, लेकिन मैंने हर फैसला एक ही मंशा से लिया- टीम को बेहतर बनाने और दूसरी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका देने के लिए, उनमें विश्वास दिखाया और उनको उनका सर्वश्रेष्ठ रूप दिया।”

मिताली राज के बाद संभाली थी कप्तानी

Harmanpreet Kaur ने मिताली राज के बाद भारतीय महिला टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी। वह पहले टी20 टीम की कप्तानी कर चुकी थीं और बाद में वनडे तथा टेस्ट में भी नेतृत्व की जिम्मेदारी उनके पास आई। 2023 में वह भारतीय महिला टीम की ऑल-फॉर्मेट कप्तान बनीं।

उनके नेतृत्व में भारत ने पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता। इसके बाद 2026 एशियन गेम्स में भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीता।Harmanpreet Kaur

अब बतौर खिलाड़ी जारी रहेगा सफर

कप्तानी छोड़ने के बावजूद हरमनप्रीत कौर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सफर जारी रहेगा। अपने संदेश में उन्होंने संकेत दिया कि अब वह कप्तानी की जिम्मेदारी के बजाय फिर से खेल पर ध्यान देना चाहती हैं। न्यू इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, उन्होंने कहा कि वह अब “खेल के प्यार के लिए” खेलने के लिए तैयार हैं।

Harmanpreet Kaur के इस फैसले के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अब तीनों फॉर्मेट के लिए नई कप्तानी व्यवस्था तय करनी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles