Home Gurugram गुरुग्राम गेस्ट हाउस में युवती ने लगाई फांसी

गुरुग्राम गेस्ट हाउस में युवती ने लगाई फांसी

0
गुरुग्राम गेस्ट हाउस युवती आत्महत्या घटना

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा के गुरुग्राम स्थित रेलवे स्टेशन के निकट लखी गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (जलालपुर) निवासी युवती अंजलि ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने मित्र कौशल के साथ चार नवंबर से ठहरी थी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि शादी के कुछ महीने बाद ही वह कौशल के पास आ गई। वे दोनों घर से बाहर चले गए। उसकी गुमशुदगी की पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज है। परिवार के दबाव के कारण वे वापस घर चले गए।

तीन नवंबर को फिर से अंजलि ने कौशल को कॉल करके कहा कि वह घर से बाहर आ गई है। अब वे दोनों कहीं बाहर रहेंगें।कौशल ने बताया कि अंजलि के साथ उसकी काफी पुरानी दोस्ती थी। फरवरी 2025 में अंजलि की मर्जी के खिलाफ परिवार वालों ने शादी कर दी। वह अपनी शादी से खुश नहीं थी। वह उसी (कौशल) के साथ रहना चाहती थी।कौशल ने गुरुग्राम पुलिस को बताया कि वे तीन नवंबर की शाम को ट्रेन से दिल्ली पहुंचे। वहां एक गेस्ट हाउस में रुके। दिल्ली से चार नवंबर की सुबह के समय ट्रेन से ही गुरुग्राम आ गए। उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास लखी गेस्ट हाउस में कमरा लिया।

इस बीच उनके घर से बार-बार कॉल आ रही थी। कौशल ने बताया कि अंजलि काफी परेशान थी। उसने अंजलि को बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। कौशल ने बताया कि कुछ देर बाद वह सो गया। जब नींद खुली तो देखा कि अंजलि ने फांसी लगा रखी है। मौके पर सेक्टर-4 पुलिस चौकी से पुलिस टीम पहुंची। गेस्ट हाउस में छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। सेक्टर-4 पुलिस चौकी प्रभारी नरसिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। युवक से विस्तार से पूछताछ की गई है। परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया है। उनकी तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है। सुसाइड का कार्रवाई करके पोस्टमार्टम करवा दिया गया।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version