Home Gurugram गुरुग्राम: नुक्कड़ नाटकों से गांव-गांव तक पहुंच रहा योजनाओं का संदेश

गुरुग्राम: नुक्कड़ नाटकों से गांव-गांव तक पहुंच रहा योजनाओं का संदेश

0
गुरुग्राम ग्रामीण योजनाएं

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : हरियाणा सरकार के सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित विशेष कार्यक्रमों के तहत गुरुग्राम जिले के 10 प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटकों का सिलसिला जारी है। यह अभियान ग्रामीण समुदायों को राज्य की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं, जैसे किसान समर्थन, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सेवाओं से जोडऩे का प्रयास है।

मंगलवार को गुरुग्राम के बोहड़ा कलां गांव में विभाग की सूचीबद्ध ड्रामा यूनिट ने एक जीवंत नुक्कड़ नाटक का सफल मंचन किया। नाटक में केंद्र सरकार और राज्य स्तर की योजनाओं की जानकारी दी। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंइ्र कुमार ने बताया कि नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसमें बिना पर्ची-खर्ची के मेरिट आधारित भर्ती, हर घर गृहिणी योजना के तहत 500 रुपये में गैस सिलेंडर, लखपति दीदी योजना, परिवार पहचान पत्र से घर बैठे योजनाओं का लाभ, आयुष्मान भारत-चिरायु योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ, समाधान शिविरों के माध्यम से जन समस्याओं का निवारण, किसानों की 240 फसलों की एमएसपी पर खरीद, तथा युवाओं और शहीदों के आश्रितों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी रोचक और सरल तरीके से जनता तक पहुंचाई जा रही है।

इसके अतिरिक्त आगामी 25 सितंबर से आरंभ हो रही दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2100 रुपए प्रतिमाह वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस योजना की पात्र महिलाओं के लिए 25 सितंबर से पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ होगी।

सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा की सूचीबद्ध ड्रामा यूनिट रंगभूमि व हिंदी रंगभूमि के कलाकार चार स्थानों पर अपनी प्रस्तुति दे चुके है। अब गांव बिलासपुर खुर्द, पथरेड़ी, माकड़ौला, साढऱाणा, टीकली व बाघनकी में नाटकों का मंचन करेंगे। इन नाटकों के माध्यम से सामाजिक संदेशों के साथ-साथ केंद्र व हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जाएगी।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version