Home Gurugram गुरुग्राम में विदेशी भाषा टीचर के साथ गैंगरेप, चार जिम ट्रेनर गिरफ्तार

गुरुग्राम में विदेशी भाषा टीचर के साथ गैंगरेप, चार जिम ट्रेनर गिरफ्तार

0
सातारा महिला डॉक्टर आत्महत्या मामला पुलिसकर्मी गिरफ्तार महाराष्ट्र समाचार

गुरुग्राम, वायरल सच (ब्यूरो) : यहां एक नामी स्कूल में विदेशी भाषा पढ़ानेे वाली टीचर के साथ चार दोस्तों ने मिलकर गैंगरेप किया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। चारोंं आरोपी जिम में ट्रेनर हैं और जूंबा डांस की ट्रेनिंग देते हैं। पुलिस इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।

जानकारी के अनुसार स्कूल में विदेशी भाषा पढ़ाने वाली टीचर ने पुलिस को एक शिकायत दी। जिसमें कहा गया कि वह परिवार के साथ गुरुग्राम में ही रहती है। सितंबर में एक पार्टी के दौरान गौरव नामक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर लिए और उनमें बातचीत शुरू हो गई। बीती एक अक्टूबर को वह दिल्ली में एक पार्टी से गुरुग्राम आ रही थी। उस दौरान रात एक बजे के करीब गौरव की उनके पास कॉल आई। वह गौरव से मिलने के लिए गई। गौरव उसे अपने दोस्त नीरज के कमरे पर ले गया। वहां पर रात दो बजे तक कोई नहीं था। दस दौरान गौरव ने उसके साथ रेप किया। उसने अपने दोस्त नीरज को कॉल करके वहां बुलाया और नीरज ने भी उसके साथ रेेप किया। फिर गौरव व नीरज ने अपने दोस्त अभिषेक व योगेश को वहां बुलाया। शिक्षिका का आरोप है कि उन दोनों ने भी उसके साथ रेप किया। वह उनसे छोडऩे की गुहार लगाती रही, लेकिन उसकी कुछ नहीं सुनी गई। उसके साथ गैंगरेप किया गया।

पीडि़ता दो अक्टूबर को अपने घर पहुंची। उसी दिन उसने महिला थाना पूर्व में एक महिला पुलिस कर्मी को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। पुलिस ने गैंगरेप का केस दर्ज करके चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान हिमाचल प्रदेश निवासी गौरव, हरियाणा के नारनौल निवासी योगेश व अभिषेक तथा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी नीरज के रूप में हुई है। चारों आरोपी जिम ट्रेनर हैं और जूंबा डांस सिखाते हैं।

हमें फ़ॉलो करें

फेसबुक – https://www.facebook.com/viralsachnewz
यूट्यूब – https://www.youtube.com/@viralsachnewz
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/viralsachnewz/
ट्विटर – https://x.com/viralsachnewz

अधिक जानकारी के लिए फ़ॉलो करें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version